स्वतंत्रता दिवस, 2021 के अवसर पर अग्निशमन सेवा, होमगार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत किया गया

स्वतंत्रता दिवस, 2021 के अवसर पर अग्निशमन सेवा, होमगार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत किया गया

      प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड के कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं तथा वीरता पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाते हैं।
स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर 86 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
इनमें से 26 कर्मियों को उनके वीरता तथा बहादुरी के कार्यों के लिए अग्निशमन सेवा शौर्य पदक प्रदान किया गया है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक 10 कर्मियों को तथा सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 50 कर्मियों को उनके संबंधित विशिष्ट और सराहनीय सेवा रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है।
इसके अतिरिक्त, 55 कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस, 2021 के अवसर पर होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया जा रहा है। इनमें से विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक तथा होमगार्ड और सराहनीय सेवा के लिए नागरिक सुरक्षा पदक से क्रमशः 05 कार्मिक और 50 कार्मिक को सम्मानित किया गया है।
 
अग्निशमन सेवा पदक और होमगार्ड  तथा नागरिक सुरक्षा पदक पुरस्कार विजेताओं की सूची अनुलग्नक में संलग्न है।
 
*****
एमजी/एएम/एसकेजे/एमएस-

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.