उड़ान योजना के तहत 1000 एयर रूट पर शुरू होगी फ्लाइट सेवा

उड़ान योजना के तहत 1000 एयर रूट पर शुरू होगी फ्लाइट सेवा

उड़ान योजना के तहत 1000 एयर रूट पर शुरू होगी फ्लाइट सेवा

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कहा कि उनके मंत्रालय ने 100 ऐसे हवाई अड्डों को संचालित करने का लक्ष्य रखा है जो या तो बंद पड़े हैं या आंशिक रूप से संचालित हैं. उड़ान योजना के तहत कम से कम 1000 मार्गों को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में निजीकरण जरूरी हे क्योंकि हवाई अड्डों को संचालित करने में सरकार की विशेषज्ञता नहीं है.

बीजेपी के राज्य कार्यालय केशुभाई ठाकरे परिसर में केंद्रीय बजट 2021-22 पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से घरेलू उड़ान सेवाएं 1 मार्च से शुरू हो जाएंगी. उन्होंने कहा, मेरे मंत्रालय ने 100 बंद या आंशिक रूप से संचालित हवाई अड्डों को शुरू करने का लक्ष्य रखा है और उड़ान योजना के तहत कम से कम 1000 हवाई मार्गों को शुरू किया जाएगा.

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 56 हवाई अड्डों का उन्नयन किया जा चुका है और 2017 में उडान योजना शुरू होने के बाद 4500 करोड़ रुपये की लागत से 311 मार्गों पर हवाई सेवा शुरू हो चुकी है. बजट 2021-22 के बारे में उन्होंने कहा कि इसे पेश किए जाने के बाद स्टॉक बाजार में काफी तेजी आई और देश भर के बुद्धिजीवियों और टिप्पणीकारों ने इसकी प्रशंसा की.

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.