केन्द्र द्वारा धान खरीद की औपचारिक स्वीकृति शीघ्र होगी जारी, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में धान खरीद संबंधी किसानों की मांग पर बैठक

केन्द्र द्वारा धान खरीद की औपचारिक स्वीकृति शीघ्र होगी जारी, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में धान खरीद संबंधी किसानों की मांग पर बैठक

Description

केन्द्र द्वारा धान खरीद की औपचारिक स्वीकृति शीघ्र होगी जारी,श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में धान खरीद संबंधी किसानों की मांग पर बैठकजयपुर, 6 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में धान की खरीद संबंधी किसानों की मांग पर बुधवार को बैठक बुलाई गई।बैठक के दौरान धान खरीद के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य को केन्द्र सरकार से इस संबंध में फॉलोअप लेने के लिए भी कहा गया। केन्द्रीय खाद्य सचिव तथा एफसीआई मुख्यालय से भी धान खरीद की औपचारिक स्वीकृति शीघ्र जारी करने का सकारात्मक जवाब मिला है।खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थानीय एफसीआई अधिकारियों के साथ दोनों जिलों में धान खरीद संबंधी तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई ताकि केन्द्र द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सके।——

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.