Description
स्वतंत्रता सैनानी श्री राजेन्द्र नाथ भार्गव नहीं रहेबुधवार को राजकीय सम्मान के साथ की गई अंत्येष्टिजयपुर, 06 अक्टूबर। स्वतंत्रता सैनानी 96 वर्षीय श्री राजेन्द्र नाथ भार्गव का अन्तिम संस्कार बुधवार को पुरानी चुंगी स्थित शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजली दी। इस दौरान श्री नेहरा शमशान घाट पर मौजूद रहे तथा परिवारजनों को सान्त्वना प्रदान की। श्री नेहरा ने बताया कि राजेन्द्र नाथ भार्गव स्वतंत्रता सैनानी के रूप में भारत छोडो आन्दोलन एवं अंग्रेजों के खिलाफ आन्दोलनों में भाग लिया था। वे आजादी के सच्चे सिपाही थे, राज्य सरकार द्वारा श्री भार्गव को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि श्री राजेन्द्र नाथ भार्गव का उनके निवास विद्युत नगर पर 05 अक्टूबर को श्री भार्गव का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गये है।—-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.