गंगापुर सिटी: सरकार की मजदूर विरोधी नीतियां रेल उधोग के लिए घातक – गालव

गंगापुर सिटी: सरकार की मजदूर विरोधी नीतियां रेल उधोग के लिए घातक – गालव

सरकार की मजदूर विरोधी नीतियां रेल उधोग के लिए घातक – गालव
गंगापुर सिटी 15 नवम्बर। आज आलइन्डिया रेल्वे मेंस फैडरेशन के सहायक महामंत्री हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव का अप ट्रेन नंदा देवी एक्सप्रेस पर दिल्ली से कोटा जाते समय गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने महामंत्री का एवं मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा का माला पहना कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महामंत्री गालव ने मोदी सरकार की निजी करण मुद्रीकरण और निगमीकरण की नीतियों को लेकर घोर असंतोष व्यक्त किया और कहा की लाल झंडा यूनियन इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी चाहे इसके लिए हमें शहादत ही देनी पड़े। भारतीय रेल को सुचारू रूप से चलाने में और आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करने में रेल कर्मियों की दिन रात मेहनत का नतीजा है जो आज देश की नहीं विदेश की कंपनियों की इस पर निगाहें टिकी है। सरकार अपनी मजदूर विरोधी नीतियों के कारण रेल उधोग को बड़े आंदोलन की ओर धकेल रही है।
इस अवसर पर सहायक मंडल सचिव प्रकाश शर्मा मंडल सह सचिव राजू लाल गुर्जर महेश कुमार मीणा, विनोद कुमार हरिमोहन गुर्जर बृजेश जागा, हंसराज गुर्जर राकेश गुर्जर शशि शर्मा पी आर मीणा सफी मोहम्मद मोहम्मद इमरान विष्णु कुमार शर्मा विनोद कुमार सैनी राजेश कुमार सैनी पृथ्वीराज मुकेश गुर्जर कैलाश चंद योगी गणपत मीणा सुरेश चाहर, सुरेश चंद गुर्जर हेमराज गुर्जर विजय सिंह गुर्जर, राधेश्याम योगी राजू लाल बेरवा अमर सिंह गुर्जर इस्लाम मोहम्मद बलदेव सिंह मीणा अमर सिंह माली नवल सिंह, और कई सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.