इस बार होगा गणपति महोत्सव! सजेगा लाल बाग के राजा का दरबार, जारी हुई गाइडलाइंस – महाराष्ट्र

इस बार होगा गणपति महोत्सव! सजेगा लाल बाग के राजा का दरबार, जारी हुई गाइडलाइंस – महाराष्ट्र

इस बार होगा गणपति महोत्सव! सजेगा लाल बाग के राजा का दरबार, जारी हुई गाइडलाइंस

महाराष्ट्र में पिछले साल कोरोना संक्रमण की अधिकता के कारण नही हो पाए गणेशोत्सव को इस साल होने की मंजूरी मिल गई है. इस साल लाल बाग के राजा का दरबार सजेगा. सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक 4 फीट की भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी. बीते साल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मंडल की तरफ से गणेशोत्सव नहीं मनाने का फैसला किया गया था.

लालबाग गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने कहा कि इस साल कोरोना वायरस के मामले कम हैं. कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गणेशोत्सव मनाया जाएगा. इस साल की टैग लाइन है- माझा गणेशोत्सव, माझी जवाबदारी, जिसका अर्थ है मेरा गणेशोत्सव, मेरी जवाबदेही.

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने आने वाले गणपति महोत्सव के लिए गाइडलाइंस जारी की है और कहा कि जो लोग सार्वजनिक तौर पर यह त्योहार मना रहे हैं वो प्रतिमा की ऊंचाई 4 फीट रखें और अपने घर में मनाने वाले लोगों को 2 फीट की प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया गया है. राज्य सरकार ने आयोजकों से कहा है कि कोरोना संकट के मद्देनजर गणेशोत्सव को साधारण तरीके से ही मनाएं. बता दें कि गणपति महोत्सव 10 सिंतबर से शुरू हो रहा है.

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.