जीएम ने किया मथुरा-कोटा रेल खंड का निरीक्षण, निर्माण कार्यों की ली जानकारी

जीएम ने किया मथुरा-कोटा रेल खंड का निरीक्षण, निर्माण कार्यों की ली जानकारी

जीएम ने किया मथुरा-कोटा रेल खंड का निरीक्षण, निर्माण कार्यों की ली जानकारी
कोटा। न्यूज़. पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) सुधीर कुमार गुप्ता ने शनिवार को मथुरा कोटा-रेल खंड का निरीक्षण किया। अपने पहले निरीक्षण में गुप्ता ने कोटा के पुनर्विकास सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद गुप्ता कोटा से रात को दयोदय एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए रवाना हो गए।
मथुरा से गुप्ता की स्पेशल ट्रेन करीब पौन घंटे देरी से सुबह 11:20 पर रवाना हुई। विंडो निरीक्षण करते हुए गुप्ता दोपहर करीब 12 बजे भरतपुर पहुंचे। यहां नक्शे की मदद से कोटा मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा ने गुप्ता को भरतपुर स्टेशन और चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद गुप्ता ने स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों की सुविधा और जानकारी के लिए डिजिटल डिस्पले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने गुप्ता को इस काम के अंडर प्रोसेस होने की जानकारी दी। स्टेशन परिसर के निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने की रेलवे भूमि की मार्किंग करने के निर्देश दिए। यहां करीब 45 मिनट निरीक्षण के बाद गुप्ता भरतपुर से रवाना हो गए। रास्ते में गुप्ता ने ट्रेनों को निकट भविष्य में 160 किलोमीटर प्रति घंटा चलाए जाने की तैयारियों के मद्देनजर रेल पटरियों के किनारे बन रही बाउंड्री वाल और अन्य कार्यों की जानकारी ली।
गंगापुर का किया निरीक्षण
इसके बाद गुप्ता ने गंगापुर स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां गुप्ता ने गार्ड-ड्राइवर लोबी और स्टेशन परिसर को भी देखा। यहां पर पत्रकारों के प्रश्न पर गुप्ता ने बताया कि दोसा-गंगापुर लाइन का कोटा मंडल का काम पूरा हो चुका है। जयपुर मंडल का काम पूरा होने के बाद इस लाइन को शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने गुप्ता को अपनी मांगों के ज्ञापन भी सौंपे।
इसके बाद गुप्ता ने सवाई माधोपुर स्टेशन, रनिंग रूम, ऑफिसर रेस्ट हाउस, सर्कुलेटिंग एरिया तथा बुकिंग ऑफिस का भी सघन निरीक्षण किया। इसके बाद गुप्ता ने नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन तथा दो क्रॉसिंग गेटों को भी देखा।
कोटा के पुनर्विकास की ली जानकारी
इसके बाद गुप्ता 2 घंटे देरी से शाम करीब 6:30 बजे कोटा पहुंचे। यहां गुप्ता ने एक नंबर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, दो नंबर और चार नंबर प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने विशेष तौर से कोटा स्टेशन के पुनर्विकास की जानकारी ली। इस पूरे निरीक्षण के दौरान गुप्ता संतुष्ट नजर आए।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.