अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले समर्थन के बाद भारतीय सर्राफा बाजारों में आज यानी 20 मई 2021 को सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई और 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गए। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज उछाल आया है। हालांकि, अब भी ये 72,000 रुपये प्रति किग्रा के नीचे ही है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 71,268 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गोल्ड के हाजिर भाव में तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ।
सोने की नई कीमतें- दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने के भाव में 237 रुपये प्रति 10 ग्राम का मामूली सुधार हुआ। राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब बढ़कर 47,994 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 47,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का हाजिर भाव उछलकर 1,874 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
चांदी की नई कीमतें- चांदी की कीमतों में आज तेजी का रुख लौट आया। दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी के दाम महज 153 रुपये बढ़कर 71,421 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए। इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 71,268 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के भाव में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 27.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
क्यों आई सोना-चांदी में तेजी- एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले समर्थन के कारण बढ़ गई हैं। सोने के दाम अब भी तीन महीने के उच्चस्तर से ऊपर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉलर में मजबूती के बाद भी एशिया में कोरोना वायरस के नए पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी के कारण लोग सबसे सुरक्षित माने जाने वाले निवेश विकल्प गोल्ड में निवेश कर रहे हैं। इससे इसकी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.