बिलासपुर से कटनी जा रही मालगाड़ी आलन नदी में गिरी – मध्य प्रदेश

बिलासपुर से कटनी जा रही मालगाड़ी आलन नदी में गिरी – मध्य प्रदेश

कोयले से लदी मालगाड़ी के 15 डिब्बे नदी में गिरे

मध्य प्रदेश में बिलासपुर-कटनी मार्ग पर वेंकट नगर और निगोरा रेलवे स्टेशन के बीच में आलन नदी पर बने पुल से कोयले से भरी मालगाड़ी के 15 डिब्बे नीचे गिर गए हैं। कोयले से भरे 59 डिब्बों की यह माल गाड़ी बिलासपुर से कटनी की ओर जा रही थी। माल गाड़ी हाल में ही बनी तीसरी रेलवे लाइन पर चल रही थी।

माल गाड़ी ऑलन नदी के पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक 15 डिब्बे नदी में गिर गए। दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बिलासपुर रेलवे जोन के डीआरएम कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया है कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है बचाव एवं राहत कार्य जारी है दुर्घटना किन कारणों से हुई है जांच के बाद ही पता लग पाएगा।

देखे एक्सीडेंट का वीडियो 

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.