सरकार की भारतीय नागरिकों से अफगानिस्तान छोड़ने की अपील, विशेष विमान तैनात…
नई दिल्ली : अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में तालिबान की हिंसा बढ़ने के मद्देनजर भारत वहां स्थित अपने वाणिज्य दूतावास से कर्मचारियों को स्वदेश ला रहा है. घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि शहर में और उसके आसपास के इलाकों में स्थिति बिगड़ने के चलते वाणिज्य दूतावास के भारतीय कर्मचारी और मजार-ए-शरीफ में रह रहे कई भारतीयों को वहां से लाया जा रहा है.
अफगान सैनिकों और तालिबान लड़ाकों के बीच कंधार शहर के आसपास भीषण झड़प होने के बाद पिछले महीने भारत ने कंधार स्थित वाणिज्य दूतावास से करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुला लिया था.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.