श्रमिक हितों के सरंक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध-श्रम राज्य मंत्री

श्रमिक हितों के सरंक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध-श्रम राज्य मंत्री

श्रमिक हितों के सरंक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध-श्रम राज्य मंत्री
श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हिताें के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री जूली मंगलवार को यहां श्रम भवन के सभागार में केन्द्रीय श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने श्रम संगठनाें के प्रतिनिधियों द्वारा श्रमिकों के हित में दिये गये सुझाव एवं मांगों पर सकारत्मक कार्यवाही शीघ्र करने के लिए भी आश्वस्त किया। श्री जूली ने श्रम संगठनाें के साथ श्रम सचिव के स्तर पर प्रत्येक दो माह मे एवं श्रम राज्य मंत्री के स्तर पर हर तीन महिने में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये।
श्रम राज्य मंत्री नेे विगत बैठक में दिये गये निर्देशों की अब तक की गई पालना की भी बिन्दुवार  समीक्षा की। उन्हाेंेने कहा कि श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है विभाग में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अनियमितता करने वालों पर विभाग द्वारा  कठोर कार्यवाही की जा रही है। अब तक  56 ई- मित्रा संचालकों के विरूद्व कार्यवाही की गई है। हाल ही में भी एक ई- मित्रा संचालक के विरूद्व एफ.आई. आर. दर्ज करवाई गई है।
इस दौरान श्रम संगठनाें के प्रतिनिधियों ने न्यूनतम मजदूरी का पुनः परीक्षण करवाने, स्टैंडिंग आर्डर हिन्दी में जारी करवाने, श्रम कानूनों पर देश भर के श्रम संगठनाें के प्रतिनिधियों की सेमीनार आयोजित करवाने तथा श्रमिकों के भुगतान सहित अन्य परिलाभ समय पर दिये जाने के  सुझाव दिये।
इस संवाद कार्यक्रम में श्रम आयुक्त श्री प्रतीक झाझडिया सहित विभाग के अन्य उच्च अधिकारी तथा विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
69 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.