सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध  – मुख्यमंत्री

सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध  – मुख्यमंत्री

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं-
सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध  – मुख्यमंत्री
जयपुर, 08 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर प्रदेशवासियों विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री गहलोत ने कहा कि यह दिन आदिवासी समुदाय की भाषा, संस्कृति, परंपरा एवं इतिहास के संरक्षण और उनके विकास के लिए संकल्पबद्ध होने का दिन है। हमारे आदिवासी समाज के लोग प्राचीन समय से ही संस्कृति एवं प्रकृति के रक्षक रहे हैं। समय आने पर उन्होंने देश की रक्षा के लिए लड़ाइयां लड़ी हैं और बलिदान भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उनके उत्थान के लिए संकल्पित भाव से काम कर रही है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार लाकर इस समुदाय की बेहतरी के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.