राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को राज्यपाल ने किया नमन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को राज्यपाल ने किया नमन

Description

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को राज्यपाल ने किया नमन जयपुर, 31 अक्टूबर । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए नमन किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रियासतों के एकीकरण में अभूतपूर्व योगदान देने वाले सरदार पटेल का मानना था कि एकता में सभी समस्याओं को हराने की शक्ति निहित है। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय एकता, अखंडता के लिए संकल्पबद्ध रहते सरदार पटेल के उच्च आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया है । —

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.