राज्यपाल श्री मिश्र ने दीपावली पर शहर की रोशनी का अवलोकन किया

राज्यपाल श्री मिश्र ने दीपावली पर शहर की रोशनी का अवलोकन किया

Description

राज्यपाल श्री मिश्र ने दीपावली पर
शहर की रोशनी का अवलोकन किया

 

जयपुर, 5 नवम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने
गुरुवार रात्रि दीप पर्व पर जयपुर शहर में की गई रोशनी का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मिश्र विधानसभा मार्ग
से होते हुए पांचबत्ती, अजमेरी गेट, चांदपोल,
त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, हवामहल, रामबाग होते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर
गए। उन्होंने बहुत से स्थानों पर गाड़ी रुकवा कर दीपावली पर रोशनी से नहाए शहर को
देखा। उन्होंने कहा कि सर्वत्र उजास का यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले
जाता जीवन के आलोक पथ का संवाहक है। उन्होंने दीप मालिकाओं से सज्जित, रोशनी से श्रृंगारित जयपुर की सराहना की।—–मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की

 

राज्यपाल ने दीपावली पर राजभवन में
मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी की समृद्धि एवं सम्पन्नता की कामना की।
उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रदेश को धन-धान्य से सदा पूर्ण रखने की प्रार्थना करते
हुए सर्वत्र खुशहाली की कामना की। —–                         

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.