राज्यपाल श्री मिश्र ने पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए-जनकल्याण को समर्पित विरले राजनेता थे श्री सिंह : राज्यपाल

राज्यपाल श्री मिश्र ने पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए-जनकल्याण को समर्पित विरले राजनेता थे श्री सिंह : राज्यपाल

राज्यपाल श्री मिश्र ने पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किएजनकल्याण को समर्पित विरले राजनेता थे श्री सिंह : राज्यपाल
जयपुर, 22 अगस्त। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को लखनऊ पहुंच कर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्व. सिंह को श्रंद्धाजलि देने के बाद उन्होंने कहा कि वे देश के ऎसे विरले राजनेता थे, जिन्होंने सदैव जन कल्याण के लिए कार्य किया।

राज्यपाल ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह का बिछोह भारतीय राजनीति की कभी न भरी जा सकने वाली रिक्तता है। स्व. सिंह से जुड़े अपने संस्मरणों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे सदा छोटे भाई सा स्नेह मिला। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर रहते दृढ़ निर्णय लेने और संकल्पबद्धता के साथ कार्य करने की उनकी शैली को जनता कभी भुला नहीं पाएगी।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.