Description
‘मकर संक्रान्ति पर राज्यपाल की शुभकामनाएं’जयपुर, 13 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मकर संक्रान्ति (14 जनवरी) के अवसर पर बधाई देते हुए देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा निरोगी जीवन की कामना की है।राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि मकर संक्रान्ति का पर्व हमारे देश की विविधतापूर्ण एवं समरस संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल को देखते हुए सभी कोविड प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना करते हुए हर्षोल्लास से यह त्यौहार मनाएं।—-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.