संविधान दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

संविधान दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Description

संविधान दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएंजयपुर, 25 नवम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 72 वें संविधान दिवस (26 नवम्बर) के मौके पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।श्री मिश्र ने कहा कि भारतीय संविधान देश की शासन, विधि एवं न्याय प्रणाली के संचालन का दस्तावेज मात्र नहीं है बल्कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीवंतता है। हमारे संविधान में भारतीय जीवन मूल्यों, मानवीय गरिमा, बंधुता, समरसता और सौहार्द का शाश्वत संदेश समाहित है।राज्यपाल ने आमजन से आह्वान किया है कि हमें संविधान को मार्गदर्शक ग्रंथ मानते हुए इसकी प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।—-

G News Portal G News Portal
11 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.