प्रदेश की आधी आबादी को लगा वैक्सीन का पहला डोज, चिकित्सा मंत्री ने दी कार्मिकों को बधाई

प्रदेश की आधी आबादी को लगा वैक्सीन का पहला डोज, चिकित्सा मंत्री ने दी कार्मिकों को बधाई

प्रदेश की आधी आबादी को लगा वैक्सीन का पहला डोज, चिकित्सा मंत्री ने दी कार्मिकों को बधाई
जयपुर, 4 अगस्त। कोरोना प्रबंधन के बाद कोरोना वैक्सीनेशन में भी प्रदेश अन्य राज्यों के लिए नजीर बनता जा रहा है। मंगलवार शाम तक प्रदेश की लक्षित आबादी में से आधी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई।
 चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सभी चिकित्साकर्मियों और कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कोरोना प्रबंधन के बाद वैक्सीनेशन में भी मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग के सभी कार्मिकों ने मनोयोग से वैक्सीनेशन का कार्य किया, यही वजह रही कि उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र से पहले प्रदेश की आधी आबादी का वैक्सीनेशन किया जा सका।
डॉ. शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम तक प्रदेश की लक्षित आबादी 5 करोड़ 14 लाख 95 हजार 402 लोगों में से 2 करोड़ 57 लाख 65 हजार 700 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी थी। बुधवार शाम तक यह आंकड़ा 2 करोड़ 59 लाख 90 हजार 407 तक जा पहुंचा। उन्होंने बताया कि अब तक 79 लाख 49 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी के एक डोज लगने से हालांकि कोरोना संक्रमण तो कम हुआ है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तीसरी लहर की आशंका है ऎसे में किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही बड़े संकट की वजह बन सकती है। उन्होंने आमजन से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बाहर निकलने से पहले मास्क लगाने, भीड़भाड़ में कम से कम जाने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और बार-बार साबुन से हाथ धोने को आदत बनाने का आव्हान किया है।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.