कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में हिंदी पखवाड़े का आयोजन

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में हिंदी पखवाड़े का आयोजन

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में 14 से 28 सितंबर 2021 तक चलने वाले हिंदी पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं, अनुबंध कर्मियों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष के आयोजन का विषय “आजादी का अमृत महोत्सव” है।

सीएसएल एवं अन्य इकाइयों के सभी कर्मचारियों के बीच 14.09.2021 को हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल 96 कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के बीच राजभाषा और स्वतंत्र भारत के बारे में सामान्य जागरूकता फैलाना था।

दिनांक 16.09.2021 को हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में लगभग 45 कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर संक्षिप्त विवरण के साथ  सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया था।

******

एमजी/एएम/एसटी/वाईबी

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.