तालिबान का बयान- उम्मीद है भारत अपना रुख बदलेगा, दोनों देशों के लिए ये अच्छा
अफगानिस्तान में सत्ता बदल गई है. काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान नई सरकार बनाने के लिए तैयार है. इस बीच तालिबान के प्रवक्ता शाहीन सुहैल ने उम्मीद जताई है कि भारत से भी भविष्य में रिश्ते बेहतर होंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को उम्मीद है कि भारत अपना रुख बदलेगा और तालिबान का समर्थन करेगा.
बता दें कि संकटग्रस्त अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने रविवार को देश छोड़ दिया. तालिबान ने पूरी राजधानी में अपने पैर पसार लिए हैं और चरमपंथी संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि वह काबुल में राष्ट्रपति भवन से जल्द ही इस्लामी अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के गठन की घोषणा करेगा.
तालिबान के प्रवक्ता ने कहा, मुझे उम्मीद है कि वे (भारत) भी अपनी नीतियों में बदलाव करेंगे क्योंकि पहले वे उस शासन का पक्ष ले रहे थे, जो थोपी गई थी. ये दोनों पक्षों, भारत और अफगानिस्तान के लोगों के लिए अच्छा होगा.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.