राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा:रामदेवरा जा रहे MP के श्रद्धालुओं की जीप को ट्रेलर ने मारी टक्कर; 11 की मौके पर मौत
नागौर
नागौर के श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे से मध्य प्रदेश के 11 लोगों की मौत हो गई है। नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई थी। हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकाले। सभी मृतक MP के देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि सामने से आ3 रहे ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। इनमें कई लोगों के शव जीप में ही फंसे रहे। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। एक बार के लिए इन शवों को सड़क पर ही रखना पड़ा। हादसे में जीप बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.