खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय

खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय

खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय-
एथलीट श्री शेर सिंह की उप निरीक्षक पुलिस पद पर आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी
जयपुर 27 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने एवं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खेल कोटे से चयनित एथलीट श्री शेर सिंह को उप निरीक्षक पुलिस (एसआई) के पद पर वर्ष 2021-22 की रिक्तियों के विरूद्ध आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान क्रीड़ा पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति नियम, 2017 (संशोधित नियम, 2020) के नियम 3(8) के तहत गठित समिति की अभिशंषाओं के आधार पर युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा खेल कोटे में चयनित अभ्यर्थी श्री शेर सिंह को राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम-1989 के तहत उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के संबंध में प्रस्ताव पुलिस विभाग को भेजा गया था।

G News Portal G News Portal
42 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.