उपचुनाव के मद्देनजर आबकारी निरोधक दल की कार्रवाइयां 29 बोतल हथकढ़ शराब बरामद, 200 लीटर वाश नष्ट

उपचुनाव के मद्देनजर आबकारी निरोधक दल की कार्रवाइयां 29 बोतल हथकढ़ शराब बरामद, 200 लीटर वाश नष्ट

Description

उपचुनाव के मद्देनजर आबकारी निरोधक दल की कार्रवाइयां29 बोतल हथकढ़ शराब बरामद, 200 लीटर वाश नष्टजयपुर, 16 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव – 2021 के मद्देनजर विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी श्री विवेकानंद शर्मा एवं आबकारी निरोधक दल जोन उदयपुर के आबकारी अधिकारी श्री विजय जोशी के संयुक्त निर्देशन में श्री योगेश सालवी आबकारी निरीक्षक वृत सलूंबर के नेतृत्व में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के बम्बोरा, सवना, आलूखेड़ा, भींडर, वरनोदा मे रेड गस्त का आयोजन किया गया। इस दौरान भिंडर क्षेत्र के आलू खेड़ा निवासी अमरचंद पिता भेरू लाल मीणा के कब्जेशुदा 12 बोतल नाजायज हथकढ़ शराब तथा वरनोदा गांव के अभियुक्त चोखा पिता वेला रावत के कब्जेशुदा 17 बोतल नाजायज हथकढ़ शराब बरामद कर दो अभियोग आबकारी थाना सलूम्बर में दर्ज किये गए। दोनों अभियुक्त मौके से फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । मौके पर करीबन 200 लीटर वाश नष्ट की गई।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.