भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास “काज़इंड-21” आज ट्रेनिंग नोड आयशा बीबी कजाकिस्तान में शुरू हुआ। यह अभ्यास दोनों देशों की सेना के वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का 5वां संस्करण है और 10 सितंबर 2021 तक जारी रहेगा। अभ्यास का चौथा संस्करण सितंबर 2019 में भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था।
इस दल में कजाकिस्तान के 120 सैनिक और भारतीय सेना के 90 सैनिक शामिल हैं। दोनों दल आतंकवाद रोधी अभियानों के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और कौशल साझा को परस्पर करेंगे। अभ्यास 8 और 9 सितंबर 2021 को निर्धारित 48 घंटे के संयुक्त सत्यापन अभ्यास में समाप्त होगा। सत्यापन अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के लिए एक परीक्षण होगा क्योंकि वे ऐसे परिदृश्यों में वास्तविक सैन्य अभियानों की चुनौतियों से गुजर रहे होंगे।
यह अभ्यास दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते सैन्य और राजनयिक संबंधों को गति प्रदान करेगा। संयुक्त अभ्यास आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दोनों देशों के मजबूत संकल्प को भी दर्शाता है और उसी का मुकाबला करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की इच्छा को भी प्रकट करता है।
एमजी/एएम/एबी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.