भारत ने कोविड-19 टीकाकरण कवरेज में 50 करोड़ की अहम उपलब्धि हासिल की

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण कवरेज में 50 करोड़ की अहम उपलब्धि हासिल की

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने कल 50 करोड़ की अहम उपलब्धि प्राप्त की।
आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल 58,08,344 सत्रों के जरिये टीके की कुल 50,10,09,609 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल  49,55,138 खुराकें दी गईं।
ब्योरा इस प्रकार है-
 
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,28,986
दूसरी खुराक
79,53,278
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,82,06,470
दूसरी खुराक
1,16,55,584
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
17,26,01,639
दूसरी खुराक
1,12,87,774
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
11,08,54,315
दूसरी खुराक
4,19,57,311
60 वर्ष से अधिक
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
7,80,50,150
दूसरी खुराक
3,81,14,102
योग
50,10,09,609
 
सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।
महामारी की शुरूआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,10,55,861 लोग कोविड-19 से पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 40,017 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत है।
 

 
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 38,628 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
लगातार 41 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
 

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,12,153 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 1.29 प्रतिशत रह गया है।
.

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,50,081 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 47.83 करोड़ से अधिक (47,83,16,964) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर 2.39 प्रतिशत है। आज दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.21 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजीटिविटी दर लगातार पिछले 12 दिनों से 3 प्रतिशत से और 61 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।
 

एमजी/एएम/एजे

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.