​​​​​​​भारत स्वच्छ ऊर्जा पर अमेरिका के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध

​​​​​​​भारत स्वच्छ ऊर्जा पर अमेरिका के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज ‘भारत-अमेरिका जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी’ के तहत जलवायु कार्रवाई एवं वित्तीय संग्रहण संवाद यानी क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डॉयलॉग  (सीएएफएमडी) ट्रैक और अन्य संबंधित मुद्दों पर अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत (एसपीईसी) श्री जॉन केरी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

भारत और अमेरिका इस बात पर सहमत हुए कि दोनों पक्ष, ‘भारत-अमेरिका जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी’ के तहत एक रचनात्मक जुड़ाव के लिए काम करेंगे।पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ये मंच जलवायु कार्रवाइयों के लिए एक साथ काम करने के अधिक अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत स्वच्छ ऊर्जा पर अमेरिका के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Had a telephonic conversation with US Special Presidential Envoy for Climate Mr @JohnKerry and discussed at length how the largest and oldest democracies can set examples for other countries on Climate Action. India stands committed to working with the US on Clean Energy. pic.twitter.com/rCUNQZeHxX

एसपीईसी श्री जॉन केरी नेपेरिस समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मौजूदा दशक में कार्रवाइयों को बढ़ाने की खातिर’भारत-अमेरिका जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी (एजेंडा 2030 साझेदारी) के तहत जलवायु कार्रवाई एवं वित्तीय संग्रहण संवाद (सीएएफएमडी) की शुरुआत का जिक्र किया।

स्वच्छ ऊर्जा पर भारत-अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए श्री केरी के सितंबर के महीने में भारत आने की संभावना है।

एमजी/एएम/एएस

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.