भारत को मिला 5वां टीका, जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन को मंजूरी
अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोनाके खिलाफ सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. भारत में मंजूरी पाने वाली यह पांचवी वैक्सीन है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है. बीते गुरुवार को कंपनी ने बयान जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि भारत में सिंगल डोज वैक्सीन के इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन EUA के लिए आवेदन किया गया है.
मंडाविया ने ट्वीट किया, भारत ने अपनी टीके की टोकरी बढ़ा ली है! जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है. अब भारत के पास 5 EUA वैक्सीन हैं. उन्होंने लिखा, ‘यह कोरोना के खिलाफ भारत के संयुक्त लड़ाई के आगे बढ़ाएगा. EUA के लिए आवेदन करते वक्त कंपनी ने कहा था कि यह एक पड़ाव होगा, जो भारत और दुनिया के लोगों तक कोरोना सिंगल डोज वैक्सीन लाने का रास्ता तैयार करेगा. इससे पहले कंपनी ने कहा था कि जॉनसन एंड जॉनसन के विश्व स्तर पर आपूर्ति में बायोलॉजिकल-ई बड़ी भूमिका निभाएगा.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.