5 अगस्त को ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत को कांस्य पदक मिला।

5 अगस्त को ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत को कांस्य पदक मिला।

5 अगस्त को ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत को कांस्य पदक मिला।
5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी गई।
5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया।
अगस्त माह में ही संयुक्त राष्ट्र संघ के अध्यक्ष का दायित्व भारत के पास है। वाकई यह आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की पहचान है।
=========
वर्ष 2021 के 5 अगस्त को जब टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत ने पुरुष हॉकी में कांस्य पद जीता तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। 41 साल बाद यह जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह नया भारत है जो आत्मविश्वास से भरा है। मोदी ने भारतीय हॉकी टीम की जीत को प्रफुल्लित, प्रेरित और गर्वित भारत की जीत बताया है। 5 अगस्त को सुबह मोदी ने अपनी आंखों से हॉकी का सेमीफाइनल मैच देखा। यह मैच मोदी ने अपना योगा सेशन छोड़ कर देखा। सब जानते हैं कि भारत को ओलंपिक में अब तक अधिकतम 6 पदक मिले, लेकिन नए और आत्म विश्वास से भरे भारत को टोक्यो ओलंपिक में 6 से ज्यादा पदक मिलने की उम्मीद है। समझा जा रहा है कि कम से कम 10 पदक तो मिलेंगे ही। इसमें कोई दो राय नहीं कि नए भारत के युवा खिलाड़ी टोक्यो में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। हॉकी में कांस्य पदक जीत कर खिलाडिय़ों ने वर्ष 2021 के 5 अगस्त के दिन को ऐतिहासिक बना दिया है।
इसे नए भारत की पहचान ही कहा जाएगा कि गत वर्ष 5 अगस्त 2020 को ही अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य राम मंदिर की नींव रखी थी। भगवान राम के जन्म स्थल पर भव्य मंदिर बने यह भारत के नागरिकों की वर्षो पुरानी चाहत थी। मंदिर के लिए लाखों राम भक्तों ने समय समय पर बलिदान दिया। लेकिन सफलता 5 अगस्त 2020 को ही मिली। सबसे खास बात तो यह है कि मंदिर का निर्माण सौहार्दपूर्ण माहौल में हो रहा है। मंदिर निर्माण से हर भारतवासी गौरवान्वित है। यह भी नए और मजबूत भारत की पहचान ही है कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किया गया। जम्मू कश्मीर के लोग 370 की जंजीरों में ऐसे जकड़े हुए थे कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। पहले की सरकार अनुच्छेद 370 चर्चा करने से भी घबराती थीं। महबूबा मुफ्ती जैसी पाकिस्तान परस्त नेता का मानना था कि यदि 370 से छेड़छाड़ की गई तो कश्मीर में तिरें झंडे को कंधा देने वाला भी नहीं मिलेगा। लेकिन नए भारत की सोचने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को जड़ से उखाड़ दिया। अब न तो सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके जाते हैं और न ही आतंकियों के जनाजों में भीड़ होती है। शांति का आलम यह है कि कश्मीर में तेजी के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। आमदनी होने से आम कश्मीरी भी खुश है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करने से लेकर अयोध्या में मंदिर निर्माण के कार्य तभी हो रहे हैं, जब भारत मजबूत स्थिति में खड़ा है। यदि भारत मजबूत स्थिति में नहीं होता तो क्या ऐसे बोल्ड काम हो सकते थे? पहले और आज की परिस्थितियों में देखा कर मजबूत भारत का अंदाजा लगाया जा सकता है। भारत अंदर से ही मजबूत नहीं हुआ है बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी धाक जमाई है। यही वजह है कि अगस्त 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के अध्यक्ष का दायित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। आने वाले दिनों में यूएनओ में भारत की महत्त्वपूर्ण भूमिका देखने को मिलेगी। दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रों का सहयोग मिलने के कारण ही भारत यूएनओ का अध्यक्ष बना है। सब जानते हैं कि दो वर्ष पहले जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया था, तब पाकिस्तान ने मुस्लिम राष्ट्रों से बहुत हो हल्ला मचाया था, लेकिन तब पाकिस्तान को एक भी मुस्लिम राष्ट्र का सहयोग नहीं मिला। इसके उलट मुस्लिम राष्ट्रों ने सम्मेलन में भारत को विशेष तौर से आमंत्रित किया। ईष्र्या रखने वाले कुछ भी कहें, लेकिन आज भारत मजबूत होकर खड़ा है, जिसमें हमारे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.