एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, एक दिन में एक करोड़ टीका लगाए जाने के पांच दिन बाद, आज टीके की 1.04 करोड़ से ज्यादा (1,04,42,184) खुराकें लगाई गईं। आज भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अपने 65 करोड़ (65,12,14,767) के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है।
यह शाम 7 बजे की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार है। आज देर रात तक दिन की अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के साथ दैनिक टीकाकरण के आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने पांच दिन के अंतर पर लगातार दूसरे दिन एक करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाने की उपलब्धि प्राप्त होने पर पूरे देश की प्रशंसा की।
देश ने स्थापित किया नया कीर्तिमान!PM @NarendraModi जी के #SabkoVaccineMuftVaccine अभियान ने 1.09 करोड़ से अधिक डोज के अपने पिछले कीर्तिमान को तोड़ते हुए आज नया कीर्तिमान बनाया। देश में आज इससे अधिक टीके अब तक लग गए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।सभी देशवासियों को बधाई! pic.twitter.com/0cqUTxalfw
उन्होंने टीके की 50 करोड़ से ज्यादा पहली खुराक लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने में सहायता करने के लिए कोरोना यौद्धाओं के कठिन परिश्रम और नागरिकों की तत्परता की भी सराहना की।
Another milestone achieved in the world’s largest vaccination drive under PM @NarendraModi ji.50 crore people received their first #COVID19 vaccine dose.I applaud the hard work of COVID warriors & diligence of citizens in helping achieve this momentous feat 👏#50crBaahubali pic.twitter.com/5LycWu7Qst
जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर टीके की खुराक कवरेज को निम्नानुसार अलग किया गया है:
कुल टीकाकरण खुराकों का विस्तार
स्वास्थ्यकर्मी
पहली खुराक
1,03,58,383
दूसरी खुराक
83,89,866
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी
पहली खुराक
1,83,23,410
दूसरी खुराक
1,32,25,370
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
25,32,89,059
दूसरी खुराक
2,85,62,650
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
13,16,49,547
दूसरी खुराक
5,49,49,421
60 वर्ष से ऊपर
पहली खुराक
8,72,83,530
दूसरी खुराक
4,51,83,531
कुल लगाई गई पहली खुराक
50,09,03,929
कुल लगाई गई दूसरी खुराक
15,03,10,838
कुल
65,12,14,767
टीकाकरण अभियान में आज की उपलब्धि, जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर वर्गीकरण, इस प्रकार है:
दिनांक: 31 अगस्त, 2021 (228वां दिन)
स्वास्थ्यकर्मी
पहली खुराक
623
दूसरी खुराक
18,213
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी
पहली खुराक
2289
दूसरी खुराक
83,872
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
56,43,704
दूसरी खुराक
12,78,568
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
14,01,387
दूसरी खुराक
9,10,270
60 वर्ष से ऊपर
पहली खुराक
6,40,886
दूसरी खुराक
4,62,372
कुल लगाई गई पहली खुराक
76,88,889
कुल लगाई गई दूसरी खुराक
27,53,295
कुल
1,04,42,184
देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपकरण के रूप में टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी की जाती है।
****
एमजी/एएम/आरकेएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.