भारतीय सेना का एक 101 सदस्यीय दल दिनांक 22 अगस्त से 4 सितंबर 2021 तक अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल-2021 में भाग लेने के लिए रूस रवाना होगा। यह दल विभिन्न प्रतियोगिताओं में उच्च पर्वतीय क्षेत्र, बर्फ़ के बीच सैन्य कार्रवाई, स्नाइपर कार्रवाई, बाधायुक्त मार्ग में कॉम्बैट इंजीनियरिंग कौशल आदि का प्रदर्शन करते हुए आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता (एएसएमसी), एल्ब्रस रिंग, पोलर स्टार, स्निपर फ्रंटियर और सेफ रूट गेम्स में हिस्सा लेगा। सेना का दल ओपन वाटर और फाल्कन हंटिंग गेम्स के लिए दो पर्यवेक्षकों (दोनों खेलों में एक-एक) का भी योगदान देगा, जिसमें भाग लेने वाली टीमों द्वारा पोंटून ब्रिज बिछाने और यूएवी चालक दल के कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।
स्क्रीनिंग के तीन स्तरों के बाद भारतीय सेना के दल को सेना के विभिन्न अंगों में से सर्वश्रेष्ठ में से चुना गया है। इन वार्षिक खेलों में भाग लेना विश्व की सेनाओं के बीच भारतीय सेना के पेशेवराना स्तर का प्रतिबिंब है। यह प्रतियोगिता भाग लेने वाले देशों की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का उपयोग कर सेना के सेना से सहयोग भी बढ़ावा भी देती है। इससे पहले भारत उन आठ देशों में पहले स्थान पर था, जिन्होंने जैसलमेर में आर्मी स्काउट्स मास्टर प्रतियोगिता 2019 में भाग लिया था।
***
एमजी/एएम/एबी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.