भारतीय सेना का 200 सैनिकों का एक दल दिनांक 03 से 16 सितंबर 2021 तक रूस के निझनी में आयोजित होने वाला एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास जैपेड 2021 में भाग लेगा।
जैपेड 2021 रूसी सशस्त्र बलों के थिएटर स्तर के अभ्यासों में से एक है और यह मुख्य रूप से आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन पर केंद्रित होगा। इस युद्धाभ्यास में यूरेशियन और दक्षिण एशियाई क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक देश भाग लेंगे।
अभ्यास में भाग लेने वाली नागा बटालियन में एक ऑल आर्म्स कंबाइंड टास्क फोर्स होगी। अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य और रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है, भाग लेने वाले देश इस अभ्यास की योजना और निष्पादन करते हैं।
भारतीय दल को एक कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद रखा गया है जिसमें मशीनीकृत, हवाई और हेलीबोर्न, आतंकवाद रोधी, कॉम्बैट कंडीशनिंग एवं फायरिंग समेत पारंपरिक अभियानों के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।
***
एमजी/एएम/एबी/एसएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.