भारतीय तटरक्षक बल ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

भारतीय तटरक्षक बल ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

मुख्य बिंदु:
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तथा लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए देशभर से चयनित 100 बसे हुए और निर्जन द्वीपों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इनमें से 36 द्वीप पश्चिमी तट पर हैं, जबकि 25 मुख्य भूमि के पूर्वी तट पर स्थित हैं। अंडमान और निकोबार के 24 द्वीपों तथा लक्षद्वीप और मिनिकॉय के 15 द्वीपों पर भी एक साथ तिरंगा फहराया गया।
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में, आईसीजी ने लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए पूरे भारत में विभिन्न तटरक्षक केंद्रों पर कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला आयोजित की है। इनमें मछुआरों के साथ संवाद कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, साइक्लेथॉन, वॉकथॉन, निबंध प्रतियोगिताएं, ड्राइंग प्रतियोगिताएं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और मोटर साइकिल रैलियां शामिल हैं।
****
एमजी/एएम/एनकेएस/वाईबी

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.