भारतीय रेलवे ने आज से नए अपग्रेड किए गए तेजस रेक के साथ राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना)-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को चलाना शुरू किया

भारतीय रेलवे ने आज से नए अपग्रेड किए गए तेजस रेक के साथ राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना)-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को चलाना शुरू किया

राजधानी ट्रेनों में नए उन्नत तेजस स्लीपर कोच रेक की शुरुआत के साथ भारतीय रेलवे द्वारा ज्यादा आरामदायक रेल यात्रा के अनुभव का एक नया युग शुरू किया जा रहा है। पूर्व-मध्य रेलवे की खासी प्रतिष्ठित ‘राजेंद्र नगर (पटना)-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन’ चलाने के लिए उन्नत स्मार्ट सुविधाओं के साथ, ये चमकीले सुनहरे रंग वाले कोच शामिल किए जा रहे हैं और ये इस क्लास में यात्रा के सर्वश्रेष्ठ अनुभव देंगे। इस नए रेक ने बुधवार, 01सितंबर, 2021से पहली बार यात्रा की।

ट्रेन नंबर 02309/10 ‘राजेंद्र नगर-नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस’ के मौजूदा रेक, जो सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम ट्रेनों में से एक है, इन्हें एकदम नए तेजस प्रकार के स्लीपर कोच से बदला जा रहा है। इस नई ट्रेन में यात्री सुरक्षा और आराम को बढ़ाने के लिए विशेष स्मार्ट सुविधाएं होंगी। इस स्मार्ट कोच का मकसद इंटेलिजेंट सेंसर-आधारित सिस्टम की मदद से यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। ये जीएसएम नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ मुहैया की गई यात्री सूचना और कोच कंप्यूटिंग यूनिट (पीआईसीसीयू) से लैस है, जो रिमोट सर्वर को रिपोर्ट करती है। पीआईसीसीयू यहां डब्ल्यूएसपी, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, टॉयलेट की गंध के सेंसर्स, पैनिक स्विच और आग का पता लगानेवालेतथा अलार्म सिस्टम, वायु गुणवत्ता और चोक फिल्टर सेंसर तथा एनर्जी मीटर के साथ एकीकृत अन्य वस्तुओं का डेटा रिकॉर्ड करेगा।

अतिरिक्त स्मार्ट विशेषताएं:

 

***

 

एमजी/एएम/जीबी/वाईबी

G News Portal G News Portal
74 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.