भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 52 करोड़ के ऐतिहासिक लैंडमार्क स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 59,97,068 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 52,36,71,019 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 44,19,627 टीके लगाये गए हैं।
इनमें शामिल हैं:
एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक
1,03,41,119
दूसरी खुराक
80,34,194
एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक
1,82,48,485
दूसरी खुराक
1,19,35,584
18-44 आयु समूह
पहली खुराक
18,47,82,179
दूसरी खुराक
1,34,26,569
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह
पहली खुराक
11,40,17,033
दूसरी खुराक
4,40,01,065
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
7,95,91,513
दूसरी खुराक
3,92,93,278
कुल
52,36,71,019
सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत की रिकवरी दर 97.45 प्रतिशत हो गई है। यह भारत में महामारी प्रारंभ होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर है।
महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,12,60,050 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 39,069 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में 41,195 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
पिछले 46 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले आज 3,87,987 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.21 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 21,24,953 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत में अब तक 48.73 करोड़ से अधिक (48,73,70,196) जांच की जा चुकी हैं।
एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.23 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.94 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर अब लगातार 17 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 66 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
****
एमजी/एएम/एके/एसएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.