पिछले 24 घंटों में 32,99,337 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 116.87 करोड़ (1,16,87,28,385) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,20,77,324 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक
1,03,82,290
दूसरी खुराक
94,07,092
एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक
1,83,76,108
दूसरी खुराक
1,63,19,085
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
44,29,75,971
दूसरी खुराक
19,15,97,004
45-59वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
18,08,59,227
दूसरी खुराक
11,12,04,851
60 वर्ष से ज्यादा
पहली खुराक
11,32,78,631
दूसरी खुराक
7,43,28,126
कुल
1,16,87,28,385
पिछले 24 घंटों में 12,510 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,39,34,547 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.31% है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 148 दिनों से लगातार दैनिक 50,000 से कम नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 8,488 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 1,18,443 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.34 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 7,83,567 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 63.25 करोड़ (63,25,24,259) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.93 प्रतिशत है जो पिछले 59 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.08 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 49 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 84 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
****
एमजी/एएम/एके
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.