भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 98.67 करोड़ के स्तर को पार किया

भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 98.67 करोड़ के स्तर को पार किया

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,76,000

 

दूसरी खुराक

90,91,443

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,83,62,479

 

दूसरी खुराक

1,55,61,415

18-44 आयु समूह

पहली खुराक

39,58,41,135

 

दूसरी खुराक

11,40,66,397

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह

पहली खुराक

16,84,48,531

 

दूसरी खुराक

8,71,46,650

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,60,88,795

 

दूसरी खुराक

6,17,86,566

कुल

 

98,67,69,411

 

पिछले 24 घंटों में 19,470 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,34,58,801 हो गई है। भारत की रिकवरी दर बढ़कर 97.46 प्रतिशत हो गई है।

संक्रमित मरीजों के तेजी से ठीक होने से भारत की रिकवरी दर 98.14% पहुंच गई है। रिकवरी रेट इस समय मार्च 2020 के बाद अपने उच्चतम शिखर पर है।

पिछले 114 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

पिछले 24 घंटे में 13,058 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दैनिक नए मामले अब 231 दिनों में सबसे कम हो गए हैं।

कोरोना के सक्रिय मामले 2 लाख से नीचे आ गए हैं और वर्तमान में 1,83,118 पर है, जो अब मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.54% हैं।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 11,81,314 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 59.31 करोड़ से अधिक (59,31,06,188) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.36 प्रतिशत है जो बीते 116 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।  दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.11 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 50 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 133 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

                         ****

एमजे/एमएम/एके
 

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.