भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.68 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 58,51,292 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर, 50,68,10,492 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 55, 91,657 टीके लगाये गए।
इनमें शामिल हैं:
एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक
1,03,32,085
दूसरी खुराक
79,74,385
एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक
1,82,15,157
दूसरी खुराक
1,17,33,363
18-44 आयु समूह
पहली खुराक
17,58,22,657
दूसरी खुराक
1,18,44,743
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह
पहली खुराक
11,16,30,145
दूसरी खुराक
4,24,75,061
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
7,83,78,107
दूसरी खुराक
3,84,04,789
कुल
50,68,10,492
सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,10,99,771 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं तथा 43,910 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। यह 97.39 प्रतिशत की कुल रिकवरी दर को प्रदर्शित करता है।
भारत में पिछले 24 घंटों में 39,070 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
पिछले 42 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले आज 4,06,822 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.27 प्रतिशत हैं।
देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 17,22,221 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 48 करोड़ से अधिक (48,00,39,185) जांच की जा चुकी है।
जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.38 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.27 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 62 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
***
एमजी/एएम/एसकेजे/एसएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.