भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 47 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 55,71,565 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 47,02,98,596 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 60,15,842 डोज लगाई गई हैं।
इनमें शामिल हैं :
एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक
1,03,10,569
दूसरी खुराक
78,48,198
एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक
1,79,76,013
दूसरी खुराक
1,13,28,258
आयु समूह 18-44 वर्ष
पहली खुराक
15,61,40,811
दूसरी खुराक
86,68,370
आयु समूह 45-59 वर्ष
पहली खुराक
10,63,39,854
दूसरी खुराक
3,91,28,126
60 वर्ष से ज्यादा
पहली खुराक
7,60,38,913
दूसरी खुराक
3,65,19,484
कुल
47,02,98,596
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में 3,08,20,521 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 39,258 ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.36%.प्रतिशत के स्तर पर है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 41,831 सामने आए।
लगातार 35 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले 4,10,952 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.30 प्रतिशत है।
देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 17,89,472 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 46.82 करोड़(46,82,16,510) परीक्षण हो चुके हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही । लगातार 55 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
****
एमजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.