उद्योग मंत्री ने राजस्थान पथ परिवहन निगम की दो बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

उद्योग मंत्री ने राजस्थान पथ परिवहन निगम की दो बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Description

उद्योग मंत्री ने राजस्थान पथ परिवहन निगम की दो बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवानाजयपुर, 20 जनवरी। उद्योग एवं वाण्जि्य मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने अलवर जिले के बहरोड़ से आलनपुर, हरसोरा होते हुए बानसूर एवं नारायणपुर से दिल्ली के लिए शुरू की गई राजस्थान राज्य परिवहन निगम की दोनों बसों को हरी झण्डी दिखाकर अपने गन्तव्य की ओर रवाना किया। उद्योग मंत्री श्रीमती रावत ने बताया कि बानसूर विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू की गई परिवहन निगम की बसों का लाभ यहां की आम जनता को मिलने के साथ पथ परिवहन निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि रामपुर से हरसोरा होते हुए नई दिल्ली के लिए शुरू की गई बस आमजन के लिए उपयोगी होगी तथा दिल्ली आने-जाने वाली यहां की जनता को सुविधा मिलेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री श्रीमती रावत का शोल ओढाकर स्वागत किया तथा बस ड्राइवर श्री पप्पू राम मीना, परिचालक श्री मुकेश सैनी का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधान श्रीमती सुमन सुभाष यादव, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती नीता सज्जन मिश्रा, परिवहन निगम के सीएमडी श्री पवन सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।——

G News Portal G News Portal
44 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.