Description
उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत घायल किशोरी की हालत जानने जेके लोन अस्पताल पहुंचीराज्य सरकार द्वारा पीड़िता को सहायता राशि प्रदान की जाएगीजयपुर,12 जनवरी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत बुधवार को अलवर जिले में बीती रात घायल पीड़िता किशोरी की हालत जानने जेके लोन अस्पताल पहुंचीं। उनके साथ बाल विकास आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल भी मौजूद थी। श्रीमती रावत ने कहा पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी। राज्य सरकार के द्वारा पीड़िता को सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा पीड़िता व पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने अलवर पुलिस प्रशासन को पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर क्षेत्र में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा बालिका का पूरा इलाज मुफ्त किया जाएगा।श्रीमती रावत घटना के तुरंत बाद से ही अलवर कलेक्टर व अलवर पुलिस अधीक्षक से लगातार फोन के माध्यम से इस प्रकरण से जुड़ी सूचना ले रही हैं।——
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.