माउंट आबू, पुष्कर, नाथद्वारा एवं पिलानी में आधारभूत ढांचा होगा सुदृढ़ – मुख्यमंत्री ने चारों शहरों को आरयूआईडीपी के फेज-4-टे्रंच-2 में जोड़ने की मंजूरी दी

माउंट आबू, पुष्कर, नाथद्वारा एवं पिलानी में आधारभूत ढांचा होगा सुदृढ़ – मुख्यमंत्री ने चारों शहरों को आरयूआईडीपी के फेज-4-टे्रंच-2 में जोड़ने की मंजूरी दी

Description

माउंट आबू, पुष्कर, नाथद्वारा एवं पिलानी में आधारभूत ढांचा होगा सुदृढ़ -मुख्यमंत्री ने चारों शहरों को आरयूआईडीपीके फेज-4-टे्रंच-2 में जोड़ने की मंजूरी दीजयपुर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने माउंट आबू, पुष्कर, नाथद्वारा एवं पिलानी को राजस्थान सैकण्डरी टाउन्स डवलपमेंट सेक्टर प्रोजेक्ट (आरएसटीडीएसपी) के तहत आरयूआईडीपी के फेज-4 के टे्रंच-2 में जोड़ने के लिए स्वायत्त शासन विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दी है।एशियन डवलपमेंट बैंक द्वारा वित्त पोषित आरयूआईडीपी फेज-4-टे्रंच-2 में जोड़े गए इन चाराें शहरों में विभिन्न प्रकार के विकास एवं सौन्दर्यकरण के कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि आरयूआईडीपी के चौथे चरण में 14 शहरों में सैनिटेशन, डै्रनेज, पेयजल आपूर्ति एवं पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यकरण से संबंधित कार्य पहले से ही चल रहे हैं। चार नए शहरों के जुड़ने के बाद इन शहरों में भी इन्फ्रास्ट्रक्चर डवपलपमेंट एवं शहर के सौन्दर्यकरण के संबंध में प्रस्तावित कार्यों की डीपीआर संबंधित नगरीय निकायों द्वारा तैयार की जाएगी।प्रस्ताव के तहत नाथद्वारा शहर में 80 करोड़ रूपये की लागत से पेयजल आपूर्ति, सड़क सुदृढ़ीकरण एवं शहर के दो तालाबों के जीर्णाेद्धार के कार्य किये जायेंगे। साथ ही माउंट आबू, पुष्कर तथा पिलानी शहर में भी 25-25 करोड़ रूपये की लागत से पर्यटन विकास, शहरी सौन्दर्यकरण एवं अन्य विकास कार्य करवाए जायेंगे। इन विकास कार्याें से इन क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। —-

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.