आईएनएस तबर नॉर्वे के बर्गन बंदरगाह पहुंचा

आईएनएस तबर नॉर्वे के बर्गन बंदरगाह पहुंचा

वर्तमान में जारी तैनाती के अंतर्गत आईएनएस तबर 5 अगस्त 2021 को नॉर्वे के बर्गन बंदरगाह पहुंचा। तबर के बर्गन बंदरगाह पहुंचने पर रॉयल नॉर्वेजियन नौसेना के संपर्क अधिकारी और भारतीय रक्षा अधिकारियों ने जहाज का स्वागत किया। रॉयल नॉर्वेजियन नेवल फ्लीट के चीफ कमोडोर ट्रोंड गिमिंग्सरुड और बर्गन हार्बर के डिप्टी हार्बर मास्टर क्रिश्चियन हाफस्टेड ने भारतीय जहाज का दौरा किया और मौजूदा कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार जेटी पर कमांडिंग ऑफिसर के साथ बातचीत की। नार्वे के अधिकारियों ने भारतीय युद्धपोत के आने पर प्रसन्नता व्यक्त की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए भविष्य में इसी तरह की और भागीदारी की आशा जताई।
भारतीय नौसेना के लिए पहली बार एक अभूतपूर्व घटना के रूप में बंदरगाह का दौरा पूरा होने पर आईएनएस तबर ने दिनांक 8 अगस्त 2021 को रॉयल नॉर्वेजियन नेवी जहाज, एचएनओएमएस स्टॉर्म, एक स्कोजोल्ड क्लास एफएसी (एम) के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया। समुद्र की सतह पर सैन्य अभियान जैसे युद्धाभ्यास, विज़िट बोर्ड सर्च एंड सीज़र अभ्यास (वीबीएसएस) और हेलीकॉप्टर द्वारा लंबवत रिप्लेनिशमेंट का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास पारस्परिकता बढ़ाने और समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान को मजबूत करने के दृष्टिकोण से पारस्परिक रूप से लाभकारी था।

******
एमजी/एएम/एबी/डीवी
 

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.