जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

श्रीनगर के नौगाम वागूरा इलाके में बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं जिसे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। अभीतक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है।
मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी, सेना और सीआरपीएफ जवानों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान वागूरा में इन आतंकियों की घेराबंदी की गई थी। रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब जब जवान वागूरा में घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ने लगे तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। देर रात तक दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं।
वहीं आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार आतंकियों की संख्या दो से तीन हो सकती है। उन्होंने कहा कि आतंकी एक मकान में छिपे हैं। उन्हें सरेंडर करने के लिए सुरक्षाबल बार-बार कह रहे हैं लेकिन उधर से लगातार गोलीबारी की जा रही है।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.