मानहानि केस मर कोर्ट पहुंचीं कंगना रनौत, सुनवाई 15 नवंबर तक के लिए स्थगित

मानहानि केस मर कोर्ट पहुंचीं कंगना रनौत, सुनवाई 15 नवंबर तक के लिए स्थगित

मानहानि केस मर कोर्ट पहुंचीं कंगना रनौत, सुनवाई 15 नवंबर तक के लिए स्थगित

जावेद अख्तर द्वारा अपने खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई के लिए आज कंगना रनौत कोर्ट में पेश हुईं. दिग्गज गीतकार मामले की सुनवाई के लिए जहां समय से पहले ही अंधेरी कोर्ट में पहुंच गए, वहीं कंगना रनौत के वकील ने जानकारी दी थी कि अभिनेत्री जल्द ही पेश होंगी. कंगना के कोर्ट में पेश होने के बाद उनके वकील ने पूछा कि जब यह जमानती मामला है तो उनके क्लाइंट के कोर्ट में उपस्थित होने पर जोर क्यों दिया जा रहा है.

आखिरकार कंगना के पेश होने के बाद सुनवाई 15 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई. दरअसल, पिछली सुनवाई में कंगना के बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने पेश ना होने के बाद, अदालत ने सुनवाई सोमवार, 20 सितंबर तक बढ़ा के लिए टाल दी थी और साथ ही एक्ट्रेस के कोर्ट में पेश होने पर भी जोर दिया था. कंगना के वकील ने कहा था कि उन्हें कोविड के लक्षण हैं और यात्रा के कारण वे थकी हुई थीं, जिसके चलते वह कोर्ट नहीं पहुंच सकीं

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.