कानपुर-अहमदाबाद 25 से,  ठहराव गंगापुर सिटी में भी

कानपुर-अहमदाबाद 25 से, ठहराव गंगापुर सिटी में भी

कानपुर-अहमदाबाद 25 से
कोटा। न्यूज़. त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने कानपुर से अहमदाबाद के बीच 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 01905 कानपुर से हर सोमवार दोपहर बाद 3:35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01906 अहमदाबाद से 26 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर मंगलवार दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:55 बजे कानपुर पहुंचेगी।
कानपुर से आते समय कोटा में यह ट्रेन रात 1:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह अमदाबाद से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात 12:35 बजे रहेगा।
रास्ते में ट्रेन इटावा, टूंडला, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर, सवाई माधोपुर कोटा, रतलाम, छायापुरी, आनंद और नाडियाड स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन में एसएलआर के दो, सामान्य के पांच, स्लीपर और थर्ड एसी के 8-8 तथा सेकंड एसी का एक कोच होगा
अब ग्वालियर तक जाएगी बड़ौदा-झांसी
रेलवे द्वारा चलाई जा रही बड़ौदा- झांसी ट्रेन अब ग्वालियर तक ही जाएगी। रेलवे द्वारा इस का नया टाइम टेबल जारी किया गया है। गाड़ी संख्या 09177 बड़ौदा से 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शनिवार सुबह 9:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09178 ग्वालियर से 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर रविवार सुबह 5:10 बजे रवाना होकर रात 10:20 बजे बड़ौदा पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, हिंडौन, बयाना, आगरा तथा ग्वालियर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में आरक्षण 15 अक्टूबर से शुरू होंगे।
1

G News Portal G News Portal
80 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.