सेक्स स्कैंडल में घिरे कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली ने सेक्स टेप मामले में उनकी कथित संलिप्तता के आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सीएम बीएस येडियुरप्पा को लिखे पत्र में जारकीहोली ने लिखा है, मेरे खिलाफ आरोप गलत हैं. निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, मैं नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार सीएम बीएस येडियुरप्पा ने रमेश का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके बाद जारकीहोली के इस्तीफे को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया.

बता दें इस कथित वीडियो क्लिप में रमेश किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होते दिख रहे हैं. इन क्लिप को कन्नड़ समाचार चैनलों में प्रसारित किया गया था. सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने कल रमेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने नौकरी पाने की इच्छुक एक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया और इस बारे में कुछ भी बताने पर उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
जारकीहोली ने कल रात को आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा था कि वह ‘सकते’ में हैं और वीडियो शत प्रतिशत फर्जी है. उन्होंने मामले की जांच की मांग की. कल से शुरू हो रहे राज्य के बजट सत्र से पहले इस प्रकार के आरोप लगने के कारण बी एस येडियुरप्पा नीत भाजपा सरकार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है. पहले कांग्रेस में शामिल रहे जारकीहोली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले विधायकों में शामिल थे, जिसके बाद भाजपा राज्य में सत्ता में आई.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.