लेक्चरर (आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग) संवीक्षा परीक्षा, 2021  अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन का अवसर

लेक्चरर (आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग) संवीक्षा परीक्षा, 2021 अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन का अवसर

Description

लेक्चरर (आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग) संवीक्षा परीक्षा, 2021 अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर एवंविषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन का अवसरजयपुर, 16 नवम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर (आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग) संवीक्षा परीक्षा, 2021 के लिए सोमवार से संशोधन का अवसर दिया जा रहा है। 22 नवंबर से एक दिसंबर 2021 तक अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन किये जा सकते हैं। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन संशोधन के विकल्प का ही प्रयोग करें। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किये जायेंगें। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शतोर्ं के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शतेर्ं पूर्वानुसार ही रहेंगीं। आयोग द्वारा लेक्चरर (आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग) संवीक्षा परीक्षा, 2021 का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवबंर 2021 तक अजमेर जिला मुख्यालय पर किया गया था।ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रियासंशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र अथवा ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 300 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन कर सिटीजन एप्स (जीटूसी) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पद पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर सम्पर्क किया जा सकता है।—-

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.