आकाशीय बिजली दुःखान्तिका : एक करोड पैंसठ लाख रुपये की राशि कलक्टरों को आवंटित सहायता राशि आज ही जारी करने के निर्देश 

आकाशीय बिजली दुःखान्तिका : एक करोड पैंसठ लाख रुपये की राशि कलक्टरों को आवंटित सहायता राशि आज ही जारी करने के निर्देश 

आकाशीय बिजली दुःखान्तिका 
एक करोड पैंसठ लाख रुपये की राशि कलक्टरों को आवंटित
सहायता राशि आज ही जारी करने के निर्देश 
जयपुर, 12 जुलाई। प्रदेश के सात जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली दुःखान्तिका मेें मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह सहायता एवं घायलों के इलाज के लिए एक करोड पैंसठ लाख रुपये सम्बन्धित जिला कलक्टर्स को जारी किये गये है।
प्रमुख शासन सचिव आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा श्री आनन्द कुमार ने बताया कि  दुःखान्तिका में 23 मृतक एवं 27 घायलों तथा दुःखान्तिका में हुई 16 पशु हानि के लिए पशुपालकों को  स्वीकृत आर्थिक सहायता सोमवार को ही उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित जिला कलक्टर को निर्देश दिए गए है।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय धौलपुर को 20 लाख, सवाई माधोपुर को 10 लाख, जयपुर को 80 लाख, टोंक को 10 लाख, कोटा को 25 लाख, बारां को 10 लाख एवं झालावाड को 10 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.