स्वतंत्रता दिवस 2021 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद द्वारा सम्मान और पुरस्कारों की सूची को स्वीकृति दी गई

स्वतंत्रता दिवस 2021 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद द्वारा सम्मान और पुरस्कारों की सूची को स्वीकृति दी गई

15 अगस्त 2021, 0001 बजे से पहले प्रकाशित/प्रसारित या सोशल मीडिया पर उपयोग के लिए नहीं

 
मुख्य बिंदु :
 
· राष्ट्रपति ने सैन्य बलों, पुलिस और अर्ध सैन्य बलों के जवानों के लिए 144 वीरता पुरस्कारों को दी स्वीकृति
· एक अशोक चक्र
· एक कीर्ति चक्र
· 15 शौर्य चक्र
· चार सेना पदक (वीरता)
· एक सौ सोलह सेना पदक (वीरता)
· पांच नौ सेना पदक (वीरता)
· दो वायु सेना पदक (वीरता)
· सैन्य कर्मचारियों के लिए 26 मेंशन-इन-डिस्पैच के लिए भी स्वीकृति
 
 
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, जो सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर भी हैं, ने स्वतंत्रता दिवस 2021 की पूर्व संध्या पर सैन्य बलों, पुलिस और अर्ध सैन्य बलों के लिए144 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दे दी है। इनमें एक अशोक चक्र, एक कीर्ति चक्र, 15 शौर्य चक्र, चार सेना पदक (वीरता), 116 सेना पदक (वीरता), पांच नौ सेना पदक (वीरता) और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।
 
राष्ट्रपति ने विभिन्न सैन्य अभियानों में अहम योगदान के लिए सैन्य कर्मचारियों के लिए 28 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी स्वीकृति दी है, जिसमें ‘ऑपरेशन रक्षक’और ‘ऑपरेशन स्नो लिओपार्ड’के लिए तीन मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं।
 
 वीरता पुरस्कारों की सूची के लिए यहां क्लिक करें –
****
एमजी/एएम/एमपी/वाई बी
 

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.