इस बुधवार को मण्डल ने बनाया दोहरा शतक

इस बुधवार को मण्डल ने बनाया दोहरा शतक

इस बुधवार को मण्डल ने बनाया दोहरा शतक
इस बुधवार बिकीं 200 सम्पत्तियां, मिला 44 करोड़ 41 लाख रूपये का राजस्व
इंदिरा गांधी नगर में पहले ही बुधवार को बिके 52 आवास, मिला 28 करोड़ 55 लाख रूपये का राजस्व
जयपुर वृत्त प्रथम और तृतीय में बिके 124 आवास, मिला 35 करोड़ 25 लाख रूपये का राजस्व
मण्डल की सम्पत्तियों को खरीदने के लिये लोगों में उत्साह बरकरार
जयपुर, 25 अगस्त। आवासन आयुक्त श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि बुधवार नीलामी उत्सव ई-बिड सबमिशन योजना में इस बार  भी मण्डल की सम्पत्तियां खरीदने का लोगों में उत्साह बरकरार रहा। इस बुधवार को 200 सम्पत्तियां बिकीं जिससे मण्डल को 44 करोड़ 41 लाख रूपये का राजस्व मिला। इस तरह इस बुधवार को मण्डल ने दोहरा शतक बनाया।
इंदिरा गांधी नगर में एक ही दिन में बिके 52 आवास, मिला 28 करोड़ 55 लाख रूपये का राजस्व, आवासन आयुक्त श्री पवन अरोडा ने बताया कि इंदिरा गांधी नगर में 75 स्वतंत्र आवासों को इस बुधवार को ही ई-बिड सबमिशन योजना में शामिल किया गया था। जिनमें 52 स्वतंत्र आवास इस बुधवार को ही बिक गये, जिससे मण्डल को 28 करोड़ 55 लाख रूपये का राजस्व मिला। इन मकानों को खरीदने के लिये लोगों में होड मची रही और 300 लोगों ने ई-बिड सबमिशन योजना में भाग लिया।
जयपुर वृत्त प्रथम और तृतीय में बिके 124 आवास, मिला 35 करोड़ 25 लाख रूपये का राजस्व
श्री अरोड़ा ने बताया कि जयपुर वृत्त प्रथम और तृतीय में 124 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 35 करोड़ 25 लाख रूपये का राजस्व मिला, जोधपुर वृत्त प्रथम और द्वितीय में 15 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 2 करोड़ 20 लाख रूपये का राजस्व मिला, बीकानेर वृत्त में 34 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 2 करोड़ 78 लाख रूपये का राजस्व मिला, उदयपुर वृत्त में 24 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 3 करोड 56 लाख रूपये का राजस्व मिला और अलवर वृत्त में 3 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 62 लाख रूपये का राजस्व मिला।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.